
जिला विद्यालय निरीक्षक को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-
वृक्ष धरा की अमूल्य निधि है- अरविन्द यादव
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर: अरविंद कुमार यादव ने विकास भवन स्थित डीआईओएस जाकर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी को भेंट स्वरुप पौधा दिया। तथा वहां मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्ररित किया। बता दें कि ग्रीनमैन गाजीपुर अरविन्द कुमार यादव के द्वारा उपहार स्वरूप ऑक्सीजन स्नेक प्लांट व स्मृति चिन्ह प्राप्त कर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी बेहद खुश हुए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह एक अनोखा प्रयास है। बता दें कि पर्यावरणविद अरविंद कुमार यादव स्काउट प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बच्चों को उनके जन्मदिन पर एक एक पौधे लगाने के लिए विगत कई वर्षों से बच्चों को प्रेरित करते आ रहे हैं। तथा लोगों की शादी ब्याह, जन्मदिन, श्राद्ध व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगो को पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वही जिला विद्यालय निरीक्षक में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्रीनमैन गाजीपुर प्रयासों की सराहना की। और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। श्री तिवारी ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।और कहा कि जल है तो जीवन हे, पेड हे तो साँसे हैं।
रिपोर्टर संवाददाता –