
गाजीपुर:उ0प्र0गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के नामित व वांछित अभियुक्तो को खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेस किया।थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिसअधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम से साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास से थाना स्थानीय पर दिनांक 14.01.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 06/23 धारा 3(1) उ0प्र0गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के नामित व वांछित अभियुक्त अमरुद्दीन नट पुत्र जगदम्बा नट व नसीम नट पुत्र वसीर नट नि0गण तराव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व अपराधिक इतिहास-*
1.अमरुद्दीन नट पुत्र जगदम्बा नट नि0 ग्राम तराव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
a)मु0अ0सं0 43/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
b)मु0अ0सं0 06/23 धारा 3(1) उ0प्र0गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986
2.नसीम नट पुत्र वसीर नट नि0गण तराव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
a)मु0अ0सं0 43/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
b)मु0अ0सं0 06/23 धारा 3(1) उ0प्र0गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986
*गिरफ्तारी का स्थान-*
साई की तकिया तिराहा बेलहरी मोड़ थाना- खानपुर, जनपद- गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1-थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र थाना खानपुर गाजीपुर
2-का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना खानपुर गाजीपुर
3-का0 विनय कुमार थाना खानपुर गाजीपुर
4-का0 प्रदुम्मन सिंह थाना खानपुर गाजीपुर
5- का0 राहुल कुमार थाना खानपुर गाजीपुर