
गाजीपुर। भडसर निवासी पत्रकार विनोद खरवार के बड़े पिता खिचड़ू खरवार का ह्रदय गति रुकने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और एक महीने से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को रामनवमी मेले में सबसे मिले जुले और घर पर खाना खाकर सोए थे। इस बीच शुक्रवार को भोर 4 बजे उनकी तबियत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर निजी हॉस्पिटल गए। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही शुभ चिंतकों में मायूसी छा गई। स्थानीय पत्रकार भवन पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया।शुक्रवार को ही गाजीपुर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लल्लन सिंह यादव, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, संजीत यादव, अभिषेक सिंह, सुजीत सिंह, सुभाष बिंद, सुनील सिंह, सुनील गुप्ता, चंद्रकेश गुप्ता, रमेश सोनी आदि रहे।