
गाजीपुर: भारत सरकार नीति आयोग के द्वारा चयनित आकांक्षात्मक विकास खंड बिरनो में संकल्प सप्ताह के तहत सोमवार को समावेश समारोह का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायत से भव्य कलश यात्रा के साथ ही बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बिरनो ब्लॉक परिसर में स्थित बलिदानी निरंजन राजभर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया।राजन सिंह ने कहा कि अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य उन वीर जवानों का सम्मान करने से है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए गौरव का पल है यह कलश यात्रा भारतीय संस्कृति का प्रसार करता है और लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है। और प्रमुख रूप से हमारे ब्लॉक को पूरे भारत में एक स्थान मिलने पर हम अपने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों को भी बधाई देते हैं क्योंकि सम्मान और स्थान किसी एक व्यक्ति विशेष के प्रयास से हासिल नहीं किया जा सकता हम विश्वास दिलाते हैं कि अपने क्षेत्र के बलिदानियों के परिवारों के सम्मान के लिए हमेशा अगली पंक्ति में रहने का कार्य करेंगे और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों में आने वाली किसी भी समस्याओं को अति शीघ्र दूर करने का भी काम करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने बलिदानी कमलेश सिंह ,बलिदानी मनोज कुशवाहा, बलिदानी शेषनाथ यादव, और बलिदानी निरंजन राजभर के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि आज बहुत ही गौरव का दिन है जो देश सेवा में अपनी प्राणों की आहुति देकर हम सभी को स्वतंत्र रहने सुरक्षित रहने का अवसर दे गए उनके परिजनों को हम सम्मानित कर पा रहे हैं। वही बिरनो क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव पप्पू, अभिमन्यु सिंह मन्नू, गुड्डू गुप्ता, सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन, धर्मेंद्र शर्मा, धनंजय प्रजापति ,दुर्ग विजय राजभर, प्रमोद सिंह, अमित सिंह, गंगा राम ,भूपेंद्र सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।