
भाजयुमो का दो दिवसीय रक्त जांच शिविर संपन्न
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर (जखनिया)- भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर रक्त की जांच कराये। पूछे जाने पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भारती जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुरे प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो दिवसीय ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त सिंह के नेतृत्व में लगभग डेढ सौ लोगों ने ब्लड ग्रुप का जांच कराया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जखनियां प्रथम उमाशंकर यादव, जखनियां द्वितीय मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो राजेश राजभर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, दयाशंकर सिंह, श्रवन सिंह, चंदन राजभर, इंद्रदेव कुशवाहा, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर संवाददाता –