
गाजीपुर:जंगीपुर विधानसभा के भाजपा के संयोजक मनोज सिंह और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर 200 बाइक के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया।बाइक रैली नसरतपुर आंबेडकर पार्क से भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रवाना हुई।15 किलोमीटर की इस बाइक तिरंगा यात्रा रैली में भाजपा कार्यकर्ता भारत माता कि जय और बंदे मातरम के नारे लगाते रहे।तिरंगा यात्रा रैली का लोगों द्वारा सियारामपुर,भड़सर,बिरनो,वंतरा, डाडीकला,सेखपुर आदि स्थानों पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। अंत में जंगीपुर बाजार में जाकर रैली समाप्त हुई।इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय,शैलेश राम,अभय सिंह,संतोष सिंह,अवधेश राजभर,राकेश यादव,रमेश सिंह,बृजेश सिंह,राजेश चौहान आदि लोग थे।